ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / sports / बाल-बाल बची टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जान, होटल के पास प्लेन क्रैश

बाल-बाल बची टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जान, होटल के पास प्लेन क्रैश

16-Nov-2020 01:39 PM

DESK :  ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जान बाल-बाल बची है. भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर इस वक्त होना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर रहे हैं लेकिन जिस होटल में खिलाड़ी ठहरें हैं, उसके ठीक बगल में एक प्लेन क्रश हुआ है. हालांकि किसी प्रकार के कोई हताहत की सूचना नहीं मिल रही है. 


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनको शनिवार से प्रैक्टिस करने की भी अनुमति दे दी गई है. लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. दरअसल, टीम इंडिया जिस होटल में ठहरी है उस होटल के पास एक प्लेन क्रैश हो है. जानकारी मिल रही है कि उस प्लेन में 2 लोग सवार थे.


अंग्रेजी दैनिक अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, यह हादसा सिडनी ओलंपिक पार्क से तकरीबन 30 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है, जहां पर टीम इंडिया को इस समय क्वारंटाइन किया गया है. वहां मौजूद लोकल फुटबॉल खिलाड़ियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। प्लेन करोमर पार्क की फील्ड में जाकर क्रैश हुआ. जिस समय यह घटना हुई उस वक्त मैदान पर क्रिकेट और फुटबॉल का मैच खेला जा रहा था.