ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / sports / तैयारियों का जायजा लेने यूएई जाएगी BCCI की टीम, 6 दिन रहना होगा...

तैयारियों का जायजा लेने यूएई जाएगी BCCI की टीम, 6 दिन रहना होगा क्वारंटाइन

11-Aug-2020 04:07 PM

DESK : कोरोना महामारी के बीच IPL का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. भारत में कोरोना से हालात गंभीर हैं इस वजह से इस का आयोजन दुबई में होने वाला है. तैयारियों का जायजा लेने के लिए BCCI का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल अगस्त के तीसरे सप्ताह में दुबई के लिए रवाना होने वाला है 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन शहरों में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा. ऐसे में बीसीसीआई के अधिकारी यूएई पहुंचकर IPL से जुड़ी तमाम जगहों पर जा कर तैयारियों का जायजा लेंगे. आईपीएल के सरे मैच अबु धाबी, दुबई और शरजाह में खेला जाएगा.

गल्फ टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'IPL चेयरमैन बृजेश पटेल, BCCI के अंतरिम सीईओ हेमंग अमीन और IPL के COO को UAE पहुंचने के बाद अपने-अपने होटलों के कमरों में छह दिन क्वारनटीन रहना होगा, इसके बाद ही वह काम पर जा सकते हैं.

बीसीसीआई को यूएई में आईपीएल मेजबानी के लिए भारतीय सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. लेकिन लीग के लिए नये प्रायोजक की तलाश जारी है. चीन की कंपनी होने के कारण फ़िलहाल वीवो को मुख्य प्रायोजक के तौर एक साल के लिए हटा दिया गया है.