ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन,...

T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर

T20I में भारत के टॉप 5 रन स्कोरर की लिस्ट में कई दिग्गज शामिल, हिटमैन यहाँ भी काबिज हैं शीर्ष पर, इन आंकड़ों तक पहुंचना युवाओं के लिए होगा काफी मुश्किल..

14-Sep-2025 08:01 AM

By First Bihar

T20I: टी20 क्रिकेट का मजा असल में केवल वही जानते हैं जो इसे निरंतर रूप से खेलते या देखते हैं। यहां हर गेंद पर रन बनाने की होड़ लगी रहती है और भारत जैसे देश में तो अब तक कई ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने इस छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाया है। आइए आज जानते हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में। ये आंकड़े सितंबर तक के हैं और इनमें रोहित शर्मा सबसे ऊपर बने हुए हैं।


सबसे पहले बात पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की। 'हिटमैन' ने 159 मैचों में 4231 रन ठोके हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर नाबाद 121 रन है। इस फॉर्मेट में पांच शतक और 32 अर्धशतक उनके नाम हैं और स्ट्राइक रेट 140.89 का। 383 चौके और 205 छक्कों से उन्होंने टी20 को नया रंग दिया है। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 125 पारियों में 4188 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.69 और स्ट्राइक रेट 137.04 रहा है, एक शतक और 38 अर्धशतकों के साथ। नाबाद 122 रन उनका बेस्ट है और 369 चौके-124 छक्के उनकी कंसिस्टेंसी अच्छे से दिखाते हैं।


तीसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्हें 'स्काई' कहकर पुकारा जाता है। 2021 से अब तक 83 मैचों में उन्होंने 2598 रन जड़े हैं, उनका स्ट्राइक रेट 167.30 रहा जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है। चार शतक और 21 अर्धशतक उनके नाम हैं और उन्होंने 237 चौकों और 147 छक्कों से इस फॉर्मेट में आक्रामकता की नई गाथा लिखी है। चौथा नंबर केएल राहुल का है, जिन्होंने 72 मैचों में 2265 रन बनाए हैं। दो शतक, 22 अर्धशतक, औसत 37.75 और स्ट्राइक रेट 139.12 के साथ नाबाद 110 रन उनका हाई स्कोर रहा है।


जबकि पांचवें पायदान पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या हैं, जिन्होंने 115 मैचों में 1812 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 141.67 और नाबाद 71 रन उनका बेस्ट है और उन्होंने पांच अर्धशतक इस प्रारूप में जड़े हैं। गेंदबाजी में भी उनका योगदान कमाल का रहा है। ये बल्लेबाज न सिर्फ रनों के पहाड़ खड़े कर चुके हैं बल्कि भारत को कई मैच भी इन्होंने जितवाए हैं।