Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
12-Aug-2025 12:49 PM
By First Bihar
T20I: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावर-हिटिंग का ही सबसे ज्यादा दबदबा रहता है लेकिन गेंदबाज भी कई बार बल्लेबाजों पर भारी पड़ते हैं। इस फॉर्मेट में शून्य पर आउट होना किसी भी बल्लेबाज के लिए शर्मनाक होता है, फिर चाहे वह कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो। रवांडा के खिलाड़ी केविन इराकोज 13 डक के साथ इस ख़ास रिकॉर्ड में शीर्ष पर हैं। जबकि भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा 12 डक के साथ इस सूची में नौवें स्थान पर हैं।
रवांडा के तीन खिलाड़ी केविन इराकोज (75 मैच, 13 डक), जप्पी बिमेनीमाना (91 मैच, 13 डक) और मार्टिन अकायेज़ू (95 मैच, 13 डक) टॉप 10 शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। इनका बल्लेबाजी औसत क्रमशः 10.17, 8.17 और 8.42 है जो कि एसोसिएट देशों की बल्लेबाजी चुनौतियों को दर्शाता है। वहीं, बांग्लादेश के सौम्या सरकार (87 मैच, 13 डक, 1462 रन) और श्रीलंका के दासुन शनाका (105 मैच, 13 डक, 1511 रन) भी इस सूची में हैं।
रोहित शर्मा ने 151 टी20आई मैचों में 4231 रन बनाए और 5 शतक जड़े हैं। वह 12 डक के साथ नौवें स्थान पर हैं। उनके अलावा केन्या के शेम नगोचे, जिम्बाब्वे के रेगिस चकाब्वा और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग व केविन ओ’ब्रायन भी 12 डक के साथ सूची में हैं। यह दर्शाता है कि टी20 का आक्रामक स्वरूप बड़े बल्लेबाजों को भी कई बार अपने जाल में फांस लेता है।
लिस्ट देखें
केविन इराकोज (रवांडा) – 13 डक, 75 मैच, 56 पारियों में 478 रन, औसत 10.17, हाईएस्ट स्कोर 60
जप्पी बिमेनीमाना (रवांडा) – 13 डक, 91 मैच, 58 पारियों में 327 रन, औसत 8.17, हाईएस्ट स्कोर 30
मार्टिन अकायेज़ू (रवांडा) – 13 डक, 95 मैच, 79 पारियों में 590 रन, औसत 8.42, हाईएस्ट स्कोर 51
सौम्या सरकार (बांग्लादेश) – 13 डक, 87 मैच, 86 पारियों में 1462 रन, औसत 17.82, हाईएस्ट स्कोर 68
दासुन शनाका (श्रीलंका) – 13 डक, 105 मैच, 96 पारियों में 1511 रन, औसत 20.14, हाईएस्ट स्कोर 74*
शेम नगोचे (केन्या) – 12 डक, 104 मैच, 65 पारियों में 566 रन, औसत 12.57, हाईएस्ट स्कोर 41*
रेगिस चकाब्वा (जिम्बाब्वे) – 12 डक, 49 मैच, 49 पारियों में 682 रन, औसत 14.51, हाईएस्ट स्कोर 48
पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) – 12 डक, 151 मैच, 148 पारियों में 3669 रन, औसत 26.78, हाईएस्ट स्कोर 115*
रोहित शर्मा (भारत) – 12 डक, 151 मैच, 151 पारियों में 4231 रन, औसत 32.05, हाईएस्ट स्कोर 121*, 5 शतक, 32 अर्धशतक
केविन ओ’ब्रायन (आयरलैंड) – 12 डक, 110 मैच, 103 पारियों में 1973 रन, औसत 21.21, हाईएस्ट स्कोर 124