ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / sports / टी20 वर्ल्ड कप : पहली बार फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में इंग्लैंड...

टी20 वर्ल्ड कप : पहली बार फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को दी मात

11-Nov-2021 05:20 AM

DESK : T20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से मात दे दी है। इसके साथ ही फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम हो गई है। न्यूजीलैंड में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है। अबू धाबी में खेले गए दिलचस्प मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 166 रन बनाए थे जिसका पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने छह बॉल से रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 


न्यूजीलैंड की तरफ से ओपनर बल्लेबाज मिचेल ने 43 गेंदों पर 72 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके भी लगाए। जेम्स नीशम में 11 गेंदों में 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। नीशम में 3 छक्के और एक चौका लगाया। मैच में नीशम की बल्लेबाजी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही थी मार्टिन गप्टिल केवल 4 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए थे जबकि कप्तान केन विलियमसन 5 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद मिचेल और कॉन्वे में ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। कॉन्वे में ने 38 गेंदों पर 46 रन बनाए और वह बाद में रन आउट हो गए। 


एक वक्त था जब न्यूजीलैंड की टीम में केवल 15 ओवर में 107 रन पर अपने चार विकेट खो दिए थे लेकिन इसके बावजूद कीवी टीम ने इंग्लैंड की टीम को हरा दिया। इंग्लैंड की टीम की तरफ से बल्लेबाजी अच्छी रही इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों के बाद 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद आगे के बल्लेबाजों ने अच्छी पारी खेली इंग्लैंड की तरफ से अली ने दो छक्कों की मदद से 37 गेंदों में 51 रन बनाए। वह नॉट आउट रहे। न्यूजीलैंड का मुकाबला अब दूसरे सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली टीम से फाइनल में होगा।