खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Nov-2021 08:50 AM
DESK : टी-20 वर्ल्ड कप में बुरी फॉर्म से गुजर रही टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की है. लगातार दो मैचों में मिली बड़ी हार के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने टी-20 WC में जीत का खाता खोल लिया है. टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया. टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और 20 ओवरों में 210/2 का स्कोर बनाया. ये इस टी-20 वर्ल्डकप का सबसे बड़ा स्कोर है. टीम इंडिया ने अफगानिस्तान का ही रिकॉर्ड तोड़ा है.
कल के मुकाबले में 210 रनों के जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी और मुकाबला बड़े अंतर से हार गई. टीम के लिए करीम जनत ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत की ओर से मोहम्मद शमी के खाते में 3 विकेट आए.
इस मैच में टीम इंडिया ने अपने पुराने ओपनर्स के साथ ही शुरुआत की थी. रोहित शर्मा, केएल राहुल के बीच रिकॉर्ड 140 रनों की साझेदारी हुई. जब रोहित आउट हुए तो ऋषभ पंत को भेजा गया, क्योंकि कम बॉल बची थीं और रन ज्यादा बनाने थे. ऐसा ही केएल राहुल के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या को भेजा गया.
हालांकि इस मैच में मिली जीत के साथ ही भारत को अब अपने बचे हुए दोनों मैचों में भी जीत हासिल करनी होगी. अगर ऐसा होता है तो भारत के 6 अंक होंगे. इस स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को दूसरी टीमों के बीच होने वाले मुकाबले खासकर न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा.
अगर अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है तो भारत नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपना नेट रन न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों से बेहतर कर सकता है. इस स्थिति में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.