ब्रेकिंग न्यूज़

जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय

Home / sports / T-20 सीरीज में इंडिया की शानदार जीत, भारत ने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया...

T-20 सीरीज में इंडिया की शानदार जीत, भारत ने दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

06-Dec-2020 05:24 PM

DESK :  ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम ने T-20 सीरीज में शानदार जीत हासिल की है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने  T-20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया. 


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 195 रनों का टारगेट दिया. इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 2 गेंदे शेष रहते ही इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया.



ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मैथ्यू वेड (58) और स्टीव स्मिथ (46) की पारियों के दम पर 194 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से टी नटराजन ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर 2 विकेट झटके. 195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले 5 ओवर में 56 रन जोड़े. हालांकि, अगले ही ओवर में केएल राहुल 22 गेंदों में 30 रन बनाकर एंड्रयू टाय की गेंद पर स्वेप्सन के हाथों कैच आउट हुए. धवन ने अच्छी पारी खेली और वो 52 रन बनाकर आउट हुए. संजू सैमसन इस मैच में भी फेल रहे और 15 रन बनाकर कैच आउट हो गए. टीम के कप्तान विराट कोहली ने 40 रन की पारी खेली और डेनियल शम्स की गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद हार्दिक पांड्या ने नाबाद 42 रन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 12 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.



भारत ने इस मैच में 3 बदलाव टीम में किए थे. रवींद्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया, जबकि मोहम्मद शमी को आराम देकर उनकी जगह शार्दुल ठाकुर टीम में आए. वहीं, मनीष पांडे के स्थान पर श्रेयस अय्यर को मौका मिला.