बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
27-Oct-2022 04:04 PM
DESK: T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है। सिडनी में खेले गए मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रनों के से हरा दिया है। यह भारत की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के बाद भारत चार प्वाइंट्स के साथ ग्रुप-2 में टॉप पर पहुंच गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 179 का स्कोर बनाया था, जवाब में नीदरलैंड्स सिर्फ 123 का स्कोर ही पूरा कर पाया। भारत की ओर से अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने कमाल की बॉलिंग की और नीदरलैंड्स को बांधे रखा।
भारत के केएल राहुल का विकेट सस्ते में गंवाने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की शानदार साझेदारी की। रोहित शर्मा 39 गेंदों में 53 रनों की कप्तानी पारी खेलने के बाद आउट हो गए थे। रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार और विराट कोहली ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 95 रनों की साझेदारी की थी। इस साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्कोर तक पहुंची।
विराट कोहली ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया है और वे दोनों ही मैचों में नाबाद रहे। नीदरलैंड के खिलाफ कोहली 44 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। आज के टुर्नामेंट में कोहली ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। वहीं दूसरी तरफ सूर्यकुमार ने केवल 25 गेंदों में ही नाबाद 51 रन बना डाले। सूर्यकुमार ने सात चौके और एक छक्का लगाया। टीम इंडिया ने दो विकेट के नुकसान पर 179 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके दबाव में नीदरलैंड के बल्लेबाज बिखर गए और केवल 123 रन ही बना पाए। अब टीम इंडिया की नज़र सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर है।