टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
06-Jan-2021 05:44 PM
DESK : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आगाज हो चुका है, जिसको लेकर भारत ने चार टेस्ट मैचों में से दो मैचों की पारी पूरी कर ली है. अब 7 जनवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. इसी बीच मैच के ठीक पहले एक खबर सामने आई है. जहां टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक बयान दिया हैं. उन्होंने ये साफ़ किया है कि उप-कप्तान रोहित शर्मा टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरेंगे. आपको बता दें कि रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा नहीं थे और आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें उप-कप्तान नियुक्त किया है. रोहित के बैटिंग ऑर्डर को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे, जो अब रहाणे के बयान के बाद लगभग स्पष्ट हो गया है.
रोहित शर्मा के बल्लेबाजी में उतरने से पहले कुछ क्रिकेट दिग्गजों का कहना था कि रोहित को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए उतारना चाहिए. वहीं मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रहाणे ने कहा कि 'रोहित टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे. हम उनको लेकर काफी उत्साहित हैं. वह नेट प्रैक्टिस में अच्छा खेल रहे हैं.' आपको बता दें कि रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के दौरान चोटिल हुए थे. जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया में लिमिटेड ओवर सीरीज और पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. आईपीएल के बाद ही वह दुबई से स्वदेश रवाना हो गए थे.
बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकैडमी में रिहैबिलेटेशन के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए. ऑस्ट्रेलिया में आने के बाद अपने आवश्यक क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद 30 दिसंबर को रोहित शर्मा टीम इंडिया से जुड़े थे. हम आपको बता दें कि रोहित की वापसी के बाद मयंक अग्रवाल को इस मैच में मौका नहीं मिल रहा है. टीम की ओर से प्लेइंग XI का एलान कर दिया गया है, जिसमें मयंक नहीं हैं, उन्हें आराम दे दिया गया है. क्योंकि अग्रवाल अब तक इस सीरीज में अच्छी फॉर्म में नजर नहीं आये हैं.
