ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / sports / ‘हर भारतीय खुशी से भर गया है’ पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज हासिल करने...

‘हर भारतीय खुशी से भर गया है’ पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज हासिल करने पर पीएम मोदी ने स्वप्निल कुसाले को दी बधाई

01-Aug-2024 03:53 PM

By First Bihar

DELHI: पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में तीसरा मेडल आया है। शूटिंग इवेंट में स्वप्निल कुसाले ने भारत को तीसरा ब्रॉन्ज दिलाया है। इससे पहले शूटिंग में मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया था जबकि सबसे पहले मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया था। पीएम मोदी ने भारत की झोली में तीसरा कांस्य लाने वाले शूटर स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है और कहा है कि इस उपलब्धि से हर भारतीय खुशी से भर गया है।


दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 के छठे दिन स्वप्निल कुसाले ने ओलंपिक डेब्यू में पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया। 451.4 के स्कोर के साथ उन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और भारत को ये पदक जिताया। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में तीसरा पदक आ गया है।


स्वप्निल कुसाले की इस उललब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन! #ParisOlympics2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनका प्रदर्शन विशेष है क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक लचीलापन और कौशल दिखाया है। वह इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं। हर भारतीय खुशी से भर गया है.”


इससे पहले पेरिस में भारत को पहला और दूसरा पदक दिलाने वाली मनु भाकर को बधाई दी थी। पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल भारत की झोली में आया था और मनु भाकर निशानेबाजी में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई थीं। पीएम मोदी ने खुद फोन कर मनु भाकर से बात की थी और कहा था कि पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने दगा कर दिया था, मगर इसबार तुमने सभी कमियों को पूरा कर मेडल अपने नाम कर लिया है।