ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / sports / सुरेश रैना ने कराई घुटने की सर्जरी, मैदान से कुछ दिन रहेंगे दूर

सुरेश रैना ने कराई घुटने की सर्जरी, मैदान से कुछ दिन रहेंगे दूर

10-Aug-2019 02:04 PM

By 13

DESK: इंडियन क्रिकेट टीम के अनुभवी बैट्समैन सुरेश रैना कुछ दिन मैदान से दूर रहेंगे. सुरेश रैना ने एम्सटर्डम में अपने घुटने की सर्जरी कराई है. इस वजह से वो घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन से कुछ समय के लिए बाहर रहेंगे. बीसीसीआई ने कहा है कि सुरेश रैना करीब 4 से 6 हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे. बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुरेश रैना ने घुटने की सर्जरी करा ली है. कुछ महीनों से वो अपने घुटने में परेशानी महसूस कर रहे थे. सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और उन्हें इससे उबरने में 4 से 6 सप्ताह का समय लगेगा.' 32 साल के सुरेश रैना आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी में पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में वनडे मुकाबले में नजर आए थे. रैना ने अब तक भारतीय टीम के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. वह 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे.