ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / sports / सौरव गांगुली हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

सौरव गांगुली हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत

02-Jan-2021 02:06 PM

DESK :  इस वक्त एक बड़ी खबर कोलकाता से सामने आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत ख़राब हो गई है. सौरव गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके सीने में दर्द की शिकायत है.


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जब सुबह में जिम के रहे थे. इस दौरान अचानक से उनके सीने में दर्द उठी. जिम करते हुए वह चक्कर खाकर गिर गए. बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली को सांस लेने में तकलीफ थी. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करता गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.


सौरव गांगुली भारत के लिए 113 टेस्ट, 311 वनडे खेले हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 42.2 की औसत से 7212 रन बनाए हैं. इस दौरान 16 शतक और 35 अर्धशतक जड़े। वहीं, वनडे में 41 की औसत से 11363 रन ठोके. इनमें 22 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं.  गांगुली भारत के ऑलटाइम ग्रेट कैप्टन माने जाते हैं. वे पिछले साल बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे.