ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / sports / shreyas iyer : टॉप फॉर्म के बाद भी प्लेइंग 11 में नहीं फीट...

shreyas iyer : टॉप फॉर्म के बाद भी प्लेइंग 11 में नहीं फीट हो रहे श्रेयस अय्यर, कोहली के टीम में आते ही कट जाएगा पत्ता ?

shreyas iyer : विराट कोहली के चोटिल होने के बाद हर किसी को लग रहा था कि उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को जगह मिली है।मगर ऐसा नहीं था, कोहली के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर टीम में आए थे।

07-Feb-2025 03:37 PM

By First Bihar

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 9 फरवरी को कटक में खेला जाना है। इस मैच के दौरान भारतीय प्लेइंग XI पर हर किसी की निगाहें रहेगी। इसकी वजह यह है कि विराट कोहली चोट के चलते सीरीज का पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। मैच से एक दिन पहले उनके घुटने में कुछ दिक्कत हुई जिस वजह से कप्तान रोहित शर्मा को एंड मूमेंट पर प्लेइंग XI में बदलाव करना पड़ा। 


वहीं, मैच के बाद उप-कप्तान शुभमन गिल ने अच्छी खबर यह दी कि विराट कोहली की चोट को चिंता की कोई बात नहीं है और वह दूसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में सवाल यह है कि विराट कोहली के आने के बाद किसका प्लेइंग XI से पत्ता कटेगा। इसकी वजह यह है कि विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं तो हर किसी को लगा था कि यशस्वी जायसवाल को उनकी जगह मौका दिया गया है।


लेकिन, श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद खुलासा किया कि जायसवाल नहीं वह विराट कोहली के चोटिल होने के बाद प्लेइंग XI में आए हैं।इसका मतलब है कि यशस्वी जायसवाल का पहला वनडे में डेब्यू तय था। ऐसे में अब सवाल यह है कि दुसरे वनडे में  विराट कोहली आएंगे तो इन दोनों में से किसका पत्ता कट सकता है।


वहीं, यदि श्रेयस अय्यर के फॉर्म की बात करें तो इनकी बैटिंग उस समय आई जब भारत 19 के स्कोर पर भारत 2 विकेट गंवा चुका था। तब उन्होंने 36 गेंदों पर 9 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 59 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.89 का रहा। इतना ही नहीं पिछले इन्होंने  पिछले कुछ महीनों में चार नंबर बहुत ही बेहतर खेल दिखाया है। 


इधर, यशस्वी जायसवाल अपने डेब्यू में ज्यादा इंप्रेस नहीं कर पाए, उन्होंने 22 गेंदों पर मात्र 15 रन बनाए। हालाँकि यह इनका पहला मौका था। इससे पहले बॉर्डर गावस्कर सीरीज में इन्होंने दोहरा शतक लगाकर सलेक्टर को काफी इम्प्रेस किया है। अगर आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखा जाए तो भारतीय टीम की तैयारियों को देखकर यह समझा जाता है कि वह यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में फिट करना चाहते हैं। ऐसे में शुभमन गिल नंबर-3 या फिर विराट कोहली के आने पर नंबर-4 पर खेल सकते हैं। ऐसे में नागपुर ODI में परफॉर्म करने के बावजूद दूसरे वनडे में श्रेयस अय्यर का पत्ता कट सकता है। ऐसा नहीं है कि श्रेयस अय्यर ने कुछ गलत किया है, बस टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से वह प्लेइंग XI में फिट नहीं बैठ रहे हैं।