ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / sports / शादी के बंधन में बंधने जा रहे जसप्रीत बुम्राह, खुद को किया...

शादी के बंधन में बंधने जा रहे जसप्रीत बुम्राह, खुद को किया आखिरी टेस्ट से बाहर

03-Mar-2021 01:39 PM

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुम्रह ने पिछले दिनों इंडिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच से खुद को बाहर कर लिया था. बुमराह ने अपने कुछ निजी कारणों को लेकर बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था. हालाँकि उन्होंने उस वक़्त सीधी वजह नहीं बताई थी पर अब जो जानकारी सामने आ रही वो यह है की बुमराह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.


ख़बरों के मुताबिक़ जसप्रीत बुमराह ने शादी की तैयारियों के लिए छुट्टी ली है. बीसीसीआई के सूत्रों  के मुताबिक जसप्रीत बुमराह जल्द शादी करने जा रहे हैं और उसकी तैयारियों के लिए उन्होंने छुट्टी ली है. वही बीसीसीआई के अधिकारी का कहना है कि बुमराह ने क्रिकेट बोर्ड को यह बताया था कि वो शादी करने जा रहे हैं और तैयारियों के लिए उन्हें छुट्टी चाहिए. 27 साल के बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दो मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4 विकेट झटके हैं. 


आपको बतादें कि टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए उन्हें आराम दिया गया था और उनकी जगह पर मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था. वही बात करें भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे सीरीज कि तो फिलहाल भारत इंग्लैंड से चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. और 4 मार्च से शुरू हो रही आखिरी टेस्ट मैच में भारत कि पूरी तैयारी होगी की या तो वह इस मैच को जीत जाए या फिर यह ड्रा हो जाए. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए टीम इंडिया को आखिरी मैच में हार से बचना होगा. वही अगर आखिरी टेस्ट मैच में कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया जीत हासिल कर लेती है या ड्रॉ करा लेती तो उसकी फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी