ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / sports / सहवाग ने ट्विटर पर जताई सिलेक्टर बनने की इच्छा,फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक

सहवाग ने ट्विटर पर जताई सिलेक्टर बनने की इच्छा,फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक

12-Aug-2019 05:23 PM

By 14

DESK:धुरंधर बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं. सहवाग अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए मशहूर हैं.सोमवार को एक बार फिर सहवाग ने एक ऐसा ट्वीट किया जो चर्चा का विष्य बन गया.दरअसल वीरू ने ट्वीट कर सेलेक्टर बनने की इच्छा जताई. सहवाग का इशारा टीम इंडिया का सेलेक्टर बनने की ओर था. वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं सेलेक्टर बनना चाहता हूं, कौन मुझे मौका देगा?'जैसे ही वीरू ने यह ट्वीट किया सोशल मीडिया पर उनके तमाम फैंस हैरान रह गए कि आखिर सहवाग ये क्या कह रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट के बाद लोगों ने ट्विटर पर उनको जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.एक फैन ने लिखा, 'हमारे होम टाउन की टीम है, वहां पोस्ट खाली है सेलेक्टर की. सैलरी भी महीने की 5 हजार मिल जाएगी और अगर साथ में कोचिंग भी दे दोगे तो आप को 10 हजार तक सैलरी दे देंगे.' वहीं एक फैन ने तो क्रिकेट टीम के सिलेक्टर्स को ही ट्रोल कर दिया और वीरु को इसके लिए ओवरक्वालीफाइड बता दिया.फैन ने लिखा 'आप सिलेक्टर नहीं बन सकते,आपकी परफार्मेंस काफी अच्छी है,सिलेक्टर बनने के लिए अंडर परफॉर्म करना पड़ता है.'