मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Jun-2020 02:12 PM
DESK : वैश्विक महामारी कोरोना पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है. आम से लेकर खास संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. इन सब के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के घर में भी कोरोनो की एंट्री हो गई है.
सौरभ गांगुली के बड़े भाई और भाभी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. सौरभ गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है. हालांकि परिवार के किसी भी सदस्य की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
खबर के मुताबिक स्नेहाशीष गांगुली के सास और ससुर पिछले सप्ताह कोरोना की चपेट में आ गए थे. जिसके बाद स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी ने भी कोरोना टेस्ट कराया था,और इन दोनों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को निजी नर्सिंग होम में शिफ्ट कर दिया गया है. हालांकि सौरव गांगुली पिछले कुछ दिनों में अपने भाई के संपर्क में आए, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हैं.