ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / sports / सचिन तेंदुलकर ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, जानिए.. क्या है पूरा मामला

सचिन तेंदुलकर ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस, जानिए.. क्या है पूरा मामला

13-May-2023 12:04 PM

By First Bihar

DESK: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकार ने मुंबई क्राइम ब्रांच के साइबर सेल में केस दर्ज कराया है। इंटरनेट पर चल रहे फर्जी विज्ञापनों को लेकर सचिन ने मामला दर्ज कराया है। इन फर्जी विज्ञापनों में सचिन ने उनके नाम, फोटो और आवाज का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सचिन ने शिकायत की है कि उनकी फोटो और आवाज के जरिए लोगों से ठगी की जा रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।


दरअसल, सचिन तेंदुलकर के निजी सहायक ने यह मामला दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि 5 मई को उन्होंने फेसबुक पर एक ऑयल कंपनी का विज्ञापन देखा, इस विज्ञापन में सचिन तेंदुलकर की फोटो को यूज किया गया था। विज्ञापन में बताया गया कि सचिन ने खुद इस प्रोडक्ट की सिफारिश की है। ऐसे ही विज्ञापन इंस्टाग्राम पर भी देखे गए हैं, जिसमें सचिन की फोटो और आवाज को गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।


तेंदुलकर ने ऐसे किसी भी प्रोडक्ट को सपोर्ट नहीं करने की बात कही है। विज्ञापन में तेंदुलकर की आवाज और उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया गया है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में IPC की विभिन्न धाराओं 420, 465 और 500 के तहत केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद साइबर सेल ने इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।