ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / sports / सचिन के बाद धोनी को बड़ा ट्रिब्यूट, BCCI ने माही का जर्सी नंबर...

सचिन के बाद धोनी को बड़ा ट्रिब्यूट, BCCI ने माही का जर्सी नंबर किया रिटायर; कही ये बड़ी बात

15-Dec-2023 09:58 AM

By First Bihar

DESK : काफी लंबे इंतजार के बाद इंडियन क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप दिलवाने वाले पूर्व कप्तान और खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर 7 अब किसी और इंडियन क्रिकेटर को नहीं दिया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सचिन तेंदुलकर के बाद धोनी का जर्सी नंबर रिटायर कर दिया है। तेंदुलकर के संन्यास के कुछ समय बाद उनका जर्सी नंबर-10 रिटायर कर दिया गया था। इसके बाद अब धोनी को लेकर यह निर्णय लिया गया है। 


दरअसल,  महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता था। धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी अगुवाई में टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इस लिहाजा  धोनी को ट्रिब्यूट देने के लिए बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है कि अब किसी को भी नंबर-7 वाली जर्सी नहीं मिलेगी। भारतीय क्रिकेटरों को इसके बारे में सूचना दे दी है।


बीसीसीआई के एक सीनियर ऑफिशियल ने एक कार्यक्रम में यह कहा है कि - 'युवा क्रिकेटर्स और भारत के मौजूदा क्रिकेटर्स को सूचना दे दी गई है कि वह एमएस धोनी का जर्सी नंबर 7 नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं। नए खिलाड़ियों को नंबर 7 और नंबर 10 जर्सी नंबर नहीं मिल सकता है। तेंदुलकर का जर्सी नंबर पहले ही रिटायर किया जा चुका है।' बीसीसीआई का यह फैसला भारतीय क्रिकेटरों तक ही सीमित रहेगा। 


आईसीसी के नियम के मुताबिक खिलाड़ी एक से 100 के बीच कोई भी जर्सी नंबर चुन सकते हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेटरों के लिए यह विकल्प सीमित हो गए हैं। बीसीसीआई ऑफिशियल ने कहा, 'मौजूदा क्रिकेटरों के बीच 60 जर्सी नंबर दिए गए हैं। तो ऐसे में कोई खिलाड़ी साल भर भी क्रिकेट से दूर रहता है, तो हम उसका जर्सी नंबर किसी को नहीं देते हैं। ऐसे में जो खिलाड़ी डेब्यू करेगा, उसके पास 30 के आस-पास में जर्सी नंबर चुनने का अधिकार होगा।'