ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / sports / RRvsCSK: धोनी को किसी भी कीमत पर मात देंगे उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, 43...

RRvsCSK: धोनी को किसी भी कीमत पर मात देंगे उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, 43 वर्षीय शेर उड़ाएगा स्टंप या 14 वर्षीय सितारा गेंद को भेजेगा स्टैंड्स में?

RRvsCSK: धोनी बनाम वैभव सूर्यवंशी! बिहार के 14 साल के लाल की दिल्ली में 'अग्निपरीक्षा', कौन किस पर पड़ेगा भारी?

20-May-2025 03:25 PM

By First Bihar

RRvsCSK: आईपीएल 2025 का 62वां मैच 20 मई 2025 को अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। भले ही इस मैच का प्ले-ऑफ से कोई लेना देना न हो लेकिन इसमें रोमांच की कोई कमी नहीं होगी। जहाँ एक तरफ होंगे 43 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी तो दूसरी तरफ 14 वर्षीय उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबको पहले ही कई बार हैरान कर चुके हैं।


मात्र 14 साल की ही उम्र में वैभव ने आईपीएल 2025 में तहलका मचा दिया है। 6 मैचों में 195 रन, जिसमें 38 गेंदों में एक शतक और 219 का स्ट्राइक रेट, उनकी प्रतिभा का सबूत है। उनकी पारी ने राहुल द्रविड़ को व्हीलचेयर से उठने पर मजबूर कर दिया था। वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 34(20), पंजाब किंग्स के खिलाफ 40(15), और इशांत शर्मा के एक ओवर में 26 रन (3 छक्के, 2 चौके) ठोककर अपनी बेखौफ शैली अब तक दिखलाई है।


हालाँकि, गुवाहाटी में 30 मार्च को RR vs CSK मैच में वैभव प्लेइंग XI में नहीं थे, लेकिन उन्होंने धोनी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद जरूर लिए था। अब दिल्ली में वह धोनी के सामने बल्ला थामें दिखेंगे, जो उनके लिए किसी 'अग्निपरीक्षा' से कम नहीं बिल्कुल नहीं होगी। वैभव, जो राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हैं, उन्हें धोनी से थोड़ा सावधान जरूर रहना होगा क्योंकि पलक झपकते ही धोनी स्टंप उड़ाने में माहिर हैं।


बताते चलें कि आज के मैच में अरुण जेटली स्टेडियम की पिच सूखी होने की संभावना है, जो स्पिनरों को मदद देगी, और CSK के पास अश्विन, जडेजा, और नूर जैसे स्पिनरों की तिकड़ी है। बात करें दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मुकाबले की तो गुवाहाटी में खेले गए इस RR vs CSK मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीत हासिल की थी। IPL के इतिहास में दोनों टीमें आपस में 30 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें CSK ने 16 और RR ने 14 मैच जीते हैं। हालांकि, पिछले 6 मुकाबलों में RR ने 5-1 से बढ़त बनाई है।