ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / sports / रोहित शर्मा बने T20 में नए कप्तान, कोहली समेत ये 8 धुरंधर हुए...

रोहित शर्मा बने T20 में नए कप्तान, कोहली समेत ये 8 धुरंधर हुए टीम से बाहर

10-Nov-2021 10:45 AM

DESK : टी-20 वर्ल्डकप के ठीक बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. 17 नवंबर से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान होंगे. विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद अब रोहित ही टी-20 में टीम की कमान संभालेंगे. उनके नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम का ऐलान हुआ. टीम इंडिया में तीन नए चेहरों को मौका मिला है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खेलने वाले खिलाड़ियों में से आठ नाम गायब हैं. इनमें से कुछ को रेस्ट दिया गया है तो कुछ को बाहर कर दिया गया है. 


जो खिलाड़ी न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं उनमें विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, राहुल चाहर और वरुण चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं. इनमें से हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर की टीम से छुट्टी हुई है. वहीं बाकी के पांच खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है. 


कोहली, जडेजा, बुमराह, शमी और शार्दुल पिछले कुछ महीनों से लगातार खेल रहे थे. ऐसे में उन्हें आराम देने की जरूरत थी. वैसे भी ये सभी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापस आएंगे. वहीं हार्दिक का हालिया प्रदर्शन खराब रहा है. वे टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आउट ऑफ फॉर्म थे. उससे पहले आईपीएल 2021 में भी मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं कर पाए थे. इसके चलते उनका टीम से बाहर होना तय माना जा रहा था.


न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज शामिल हैं. 


भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल- 
17 नवंबर- पहला टी-20 (जयपुर)
19 नवंबर- दूसरा टी-20 (रांची)
21 नवंबर- तीसरा टी-20 (कोलकाता)
पहला टेस्ट- 25-29 नवंबर (कानपुर)
दूसरा टेस्ट- 3-7 दिसंबर (मुंबई)