ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / sports / ऋषभ पंत से मिले बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर, एक्टर्स ने...

ऋषभ पंत से मिले बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर, एक्टर्स ने बताया तबीयत का हाल

31-Dec-2022 12:14 PM

DESK: हरिद्वार में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालत फिलहाल ठीक है। शुक्रवार को ऋषभ पंत की गाड़ी का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती ऋषभ पंत से बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और अनुपम खेर ने मुलाकात की है। पंत से मुलाकात करने के बाद दोनों एक्टर्स ने उनके तबीयत के बारे में जानकारी दी।


दरअसल, जैसे ही अनिल कपूर और अनुपम खेर को ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बारे में जानकारी मिली, दोनों खुद को रोक नहीं पाए और उनसे मिलने के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंच गए। पंच से मुलाकात के बाद अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने पंत और उनके घर के लोगो से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत अब पहले से काफी बेहतर हैं और जल्द ही वे ठीक हो जाएंगे।


वहीं एक्टर अनिल कपूर ने कहा कि पंत जोश में हैं। उनको लेकर जो फिक्र थी, अब वह बिल्कुल नहीं है। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर पंत से मिलने गए थे। अनुपम खेर ने कहा कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल का जो प्रोटोकॉल है, उसे फॉलो करते हुए पंत से मुलाकात की। ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद अनुपम खेर और अनिल कपूर बेहद खुश नजर आए।


बता दें कि ऋषभ पंत नए साल की शुरूआत से पहले अपनी मां को सरप्राइज देने रुड़की जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटे आई, लेकिन फिलहाल वो ठीक बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद उनके फैंस की टेंशन बढ़ गई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि पंत जल्द ही ठीक हो जाएंगे।