ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / sports / IPL से आई शॉकिंग न्यूज़.. RCB के स्टार फास्ट बॉलर की बहन का...

IPL से आई शॉकिंग न्यूज़.. RCB के स्टार फास्ट बॉलर की बहन का निधन, खेल छोड़ लौटना पड़ा घर

10-Apr-2022 12:48 PM

DESK : आईपीएल मुकाबले में शनिवार को बैगलोर का सामना मुंबई की टीम के साथ हुआ. इस मैच के दौरान ही बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल के बहन के निधन की खबर आई. इस दुख की घड़ी में टीम अपने इस खिलाड़ी के साथ नजर आई और मैनेजमेंट ने तुरंत ही घर जाने का इंतजाम किया.


दरअसल, आरसीबी टीम ने अपना पिछला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को ही खेला है. इसमें विराट कोहली की आरसीबी टीम को 7 विकेट से जीत मिली. इसी मैच के बाद हर्षल पटेल को भी खबर मिली कि उनके परिवार में किसी सदस्य का निधन हो गया है. इसी के बाद वे सीधे घर लौट गए. 


हर्षल को अपनी बहन के निधन के कारण बायो-बबल छोड़ना पड़ा. बताया गया है कि हर्षल पटेल जब वापसी करेंगे, तब उन्हें क्वारंटीन रहना होगा. इसी दौरान उनके कुछ कोरोना टेस्ट भी होंगे. टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें बायो-बबल में दोबारा एंट्री मिलेगी. अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 अप्रैल को खेला जाएगा.


बताते चलें कि शाम के मुकाबले में बैंगलोर के खिलाफ मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 6 विकेट पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया था. हर्षल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने 18.3 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल की. अनुज रावत ने नाबाद 66 रन की पारी खेली जबकि विराट कोहली 48 रन बनाकर आउट हुए.