ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / sports / रवि शास्‍त्री फिर चुने गए इंडियन क्रिकेट टीम के कोच, CAC का फैसला,...

रवि शास्‍त्री फिर चुने गए इंडियन क्रिकेट टीम के कोच, CAC का फैसला, अब 2021 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

16-Aug-2019 06:58 PM

By 7

DESK : इस वक्त खबर सामने आ रही है कि रवि शास्त्री 2021 तक भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे. CAC की मीटिंग में इस बात का निर्णय लिया गया है. टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद पर रवि शास्त्री फिलहाल बने रहेंगे. कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांथा रंगासामी की तीन सदस्यी क्रिकेट सलाहाकार समिति (CAC) ने यह फैसला लिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम की घोषणा की है. https://twitter.com/BCCI/status/1162346341382574080 वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद रवि शास्त्री का कोच पद पर दोबारा चुना जाना मुश्किल दिख रहा था लेकिन लंबी कवायद के बाद फिर उन्हीं के नाम पर क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने मुहर लगा दी. https://twitter.com/BCCI/status/1162345699872133120 बता दें कि टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए 6 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें मौजूदा कोच रवि शास्त्री भी शामिल थे. शास्त्री के अलावा दो और भारतीय कोच (पूर्व क्रिकेटर लालचंद राजपूत और रॉबिन सिंह) भी शॉर्ट लिस्ट किए गए थे. आखिरकार कपिल देव के नेतृत्व वाली सीएसी की पहली पसंद रवि शास्त्री बने.