खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
18-Feb-2022 02:46 PM
DESK : बिहार के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. बिहार के रणजी प्लेयर सकिबुल गनी ने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक जड़ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. ऐसा करने वाले सकिबुल गनी दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. गनी ने मिजोरम के खिलाफ कोलकाता में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.
बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले 22 साल के सकिबुल ने 387 गेंदों पर 50 चौकों की मदद से अपना तिहरा शतक पूरा किया. सकिबुल गनी आखिरकार 341 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें इकबाल अब्दुल्ला ने तरुवर कोहली के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने 405 की पारी में 56 चौके एवं दो छक्के लगाए.
सकिबुल गनी ने चौथे विकेट के लिए बाबुल कुमार के साथ 538 रनों की साझेदारी की. बाबुल कुमार ने भी दोहरा शतक जड़ दिया. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वोच्च साझेदारी का रिकॉर्ड कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है. दोनों श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 624 रनों की साझेदारी की थी.
इससे पहले फर्स्ट क्लास डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अजय राजकुमार रोहेरा के नाम था. रोहेरा ने 2018-19 के रणजी सीजन में मध्यप्रदेश के लिए खेलते हुए हैदराबाद टीम के खिलाफ नाबाद 267 रनों की पारी खेली थी.