बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य बिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्य Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम!
20-Oct-2019 01:59 PM
RANCHI : हिटमैन रोहित शर्मा ने रांची की धरती पर महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन वर्ल्ड रिकार्ड को तोड़ा. इस वर्ल्ड रिकार्ड को बनाते ही हिटमैन ने ना सिर्फ महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को बल्कि दुनियां के सभी धुरंधर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित का बल्ला आग उगल रहा है. भारतीय सलामी बल्लेबाज इस श्रृंखला में सबसे बड़े बल्लेबाज साबित हुए. उन्होंने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन शतक जड़ दिए.
100 ✔
— BCCI (@BCCI) October 20, 2019
150 ✔
200 ✔@ImRo45 you beauty 😍 pic.twitter.com/FDMXsjlwcr
रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा दोहरा शतक जड़ते हुए एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, जिसके बारे में उन्होंने भी नहीं सोचा होगा. भारतीय सलामी बल्लेबाज ने भारत की धरती पर अपना 12वां टेस्ट (18वीं पारी) खेलते हुए 99.84 का तूफानी एवरेज हासिल कर लिया है. करियर के दौरान घरेलू धरती पर कम से कम 10 टेस्ट मैच खेल चुके खिलाड़ियों की सर्वाधिक औसत की बात करें, तो रोहित ने महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया. ब्रैडमैन ने अपनी धरती पर 33 टेस्ट की 50 पारियों में 98.22 की औसत से रन (4322 रन) बनाए थे.

रोहित ने भारत की धरती पर 12 टेस्ट मैचों में अब तक 99.84 की औसत से 1298 रन बना लिये हैं. जिसमें उनके 6 शतक 5 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने साबित कर दिखाया कि सलामी बल्लेबाज के तौर पर वह न केवल सीमित ओवरों के प्रारूप के हीरो हैं, बल्कि टेस्ट में भी वही दम रखते हैं.
घरेलू धरती पर टेस्ट मैचों में सर्वाधिक औसत (कम से कम 10 मैच)
99.84 - रोहित शर्मा (भारत), 12 टेस्ट
98.22- डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया), 50 टेस्ट
77.56- जॉर्ज हैडली (वेस्टइंडीज), 10 टेस्ट
77.25- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), 29 टेस्ट