ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / sports / PV Sindhu Wedding: शादी के बंधन में बंधी pv sindhu, सामने आईं वेडिंग...

PV Sindhu Wedding: शादी के बंधन में बंधी pv sindhu, सामने आईं वेडिंग की खुबसूरत तस्वीरें

23-Dec-2024 01:45 PM

By First Bihar

PV Sindhu Wedding: भारतीय बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (pv sindhu) शादी के बंधन (Wedding) में बंध गई हैं। राजस्थान के उदयपुर में धुमधाम से उनकी शादी कारोबारी वेंकट दत्ता साई के साथ हुई है। शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें विवाहित जोड़ा बेहद खुबसूरत दिख रहा है। हिंदू रीति रिवाज से पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई सदा सदा के लिए एक दूसरे के हो गए।


बीते 22 दिसंबर को पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई की शादी हुई है। शादी समारोह को काफी प्राइवेट रखा गया था। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपनी शादी की तस्वीरें खुद शेयर नहीं की है हालांकि इस शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्री मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।


केंद्रीय मंत्री ने शादी की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “कल शाम उदयपुर में वेंकट दत्ता साई के साथ हमारे बैडमिंटन चैम्पियन ओलंपियन पीवी सिंधु के विवाह समारोह में शामिल होकर खुशी हुई और मैने इस जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया”। बता दें कि इस शादी में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे। 24 दिसंबर को हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।


news image