PURNEA: पूर्णिया में खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से इस वर्ष भी पनोरमा स्पोर्ट्स का आयोजन होने जा रहा है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 की शुरुआत 22 नवंबर 2026 से होगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर हरिओम स्पोर्ट्स में विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी, शारीरिक शिक्षक, वरिष्ठ खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अंपायर, निर्णायक और रेफरी की अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व खिलाड़ी उमेश प्रसाद सिंह 'पुटू' ने की। उन्होंने कहा कि पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा ने पूर्णिया ही नहीं, बल्कि बिहार, बंगाल और पड़ोसी देश नेपाल के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराया है। इसके लिए उन्होंने संजीव मिश्रा का आभार जताया। इस दौरान खेल प्रेमियों ने तालियां बजाकर उनका धन्यवाद किया।
आयोजन के तहत विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के बीच कुल 51 लाख रुपये की इनामी राशि वितरित की जाएगी। आयोजन समिति के सदस्य हरिओम झा ने बताया कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-11 पांच चरणों में आयोजित होगा। इसे पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है।
हर साल की भांति इस साल भी पनोरमा स्पोर्ट्स का आयोजन होने जा रहा है। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -11 के आयोजन को लेकर अहम बैठक हरिओम स्पोर्ट्स में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के संस्थापक सदस्य व पूर्व खिलाड़ी श्री उमेश प्रसाद सिंह पुटू ने की। अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि पनोरमा ग्रुप के निदेशक श्री संजीव मिश्रा "सर" ने पूर्णिया सहित बिहार, बंगाल, एवं पड़ोसी देश नेपाल के खिलाड़ियों के लिए बहुत ही बड़ा खेलने का प्लेटफॉर्म दिया है । उनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह काम है। श्री संजीव मिश्रा "सर" का तहे दिल से स्वागत करते हैं। इतनी बड़ी इनामी राशि 51 लाख की राशि विभिन्न खेलों के खिलाडियों के बीच बांटी जाएगी।
पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -11 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -11 पांच चरणों में खेली जाएगी।
हम सभी मिलकर और भव्य एवं आकर्षक बनने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन- 11 से जुड़े सदस्य गण रात - दिन काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम
=======
पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -11 ट्रॉफी अनावरण दिनांक:-17/11/2026
टाई सीट एवं नियम व शर्तें दिनांक:- 18/11/2026
पनोरमा स्पोर्ट्स मशाल दिनांक:-19/11/2026 जिला स्कूल पूर्णिया से प्रारंभ होकर खीरू चौक,लखन चौक, रजनी चौक, माधोपाडा होते हुए पनोरमा ई होम्स स्पोर्ट्स परिसर में समाप्त।
दिनांक :- 20/11/2026 दौड़ेगा पूर्णिया , खेलेगा पूर्णिया, बढ़ेगा बिहार दौड़ जिला स्कूल पूर्णिया से प्रारंभ होकर, खीरू चौक, लखन चौक, झंड़ा चौक, आर एन साह चौक, टैक्सी स्टैंड, चित्रवानी रोड होते हुए जिला स्कूल पूर्णिया में समापन।
पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -11 हेतु व्यक्तिगत खेल हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क 199, डबल्स खेल हेतु 499 एवं टीम खेल हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क 1499 रुपया रखी गई है।
प्रथम चरण
=========
1. बैडमिंटन
2. वॉलीबॉल
3. बास्केटबॉल
4. स्विमिंग
5. लॉन टेनिस
द्वितीय चरण
===========
1. टेबल टेनिस
2. शतरंज
3. कैरम बोर्ड 45+ आयु वर्ग
तृतीय चरण
========
1. कुश्ती
2. कबड्डी
3. वेटलिफ्टिंग
4. खो खो
चौथे चरण
==========
1. हैंडबॉल
2 .एथलेटिक्स
3.फुटबॉल
4. क्रिकेट प्रतियोगिता
पांचवां चरण
==========
1. साइकिलिंग
2. हॉर्स राइडिंग
3. विशेष आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता।
पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -11 में आयोजित खेलों की सूची:-
बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर 14, 17 एवं ओपन टू आल वर्ग में प्रतियोगिता।
===========
1. बैडमिटन
2. वॉलीबॉल
3. बास्केटबॉल
4. स्विमिंग
5. लॉन टेनिस
6. टेबल टेनिस
7. शतरंज
8. कैरम बोर्ड 45+ आयु वर्ग में
9. कुश्ती
10. कबड्डी
11. वेटलिफ्टिंग
12. खो खो
13. हैंडबॉल
14. फुटबॉल
15. क्रिकेट
16. साइकिलिंग
17. हॉर्स राइडिंग
18. एथलेटिक्स
19. विशेष आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता
20. एथलेटिक्स
21. 100 मीटर दौड़
22. 200 मीटर दूर
23. 400 मीटर दौड़
24. हाई जंप
25. लॉन्ग जाम
26. जैवलिन
27. डिस्कस
28. शॉट पुट
दिनांक:- 10/11/2026 को पनोरमा ग्रुप के निदेशक व पनोरमा स्पोर्ट्स के अध्यक्ष श्री संजीव मिश्रा "सर" के साथ विभिन्न खेलों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों, सदस्यों की अहम बैठक पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित ई होम्स पनोरमा में बैठक रखी गई है।
बैठक में उपस्थित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राज्य स्तरीय कलाकार श्री मिथिलेश राय, हरिओम झा, मो नैय्यर अली, एस एस प्रसाद "पिंटू", सैयद जब्बार हुसैन, मोहम्मद एजाज अहमद, रमन , समीर राज, मनोज कुमार, आराधना सिंह, भावना कुमारी, मुकुल कुमार, अमृत साजन, खुशी कुमारी, मंजर मोहसिन, अजीत कुमार, अरशद राजा, सुभाष मिश्रा उपस्थित थे।