ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / sports / पीएम मोदी से पत्र पाकर भावुक हुए रैना, कहा तारीफ के लिए शुक्रिया...

पीएम मोदी से पत्र पाकर भावुक हुए रैना, कहा तारीफ के लिए शुक्रिया

21-Aug-2020 11:57 AM

DESK :  भारतीय क्रिकेट के पूर्व ऑलराउंडर और शानदार फील्डर माने जाने वाले सुरेश रैना को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिख कर नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी है. महेंद्र सिंह धोनी के अंतररास्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा के तुरंत बाद रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सब को चौंका दिया था.

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्वाद कहा, साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का बेहतरीन फील्डर भी बताया. प्रधानमंत्री ने  रैना को उनकी  नई पारी के लिए शुभकामनाएं भी दी.

रैना ने ट्विटर  पर यह पत्र शेयर किया और लिखा, 'जब हम खेलते हैं तब अपना खून-पसीना बहाते हैं. फैंस के प्यार से बढ़कर और कोई तारीफ नहीं होती. यह तारीफ और खास बन जाती है जब यह देश के प्रधानमंत्री की ओर से मिले. धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी आपके शब्दों और शुभकामनाओं के लिए. जय हिंद'