ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / sports / पीएम मोदी ने टीम इंडिया से फोन पर की बात, रोहित-कोहली समेत इन...

पीएम मोदी ने टीम इंडिया से फोन पर की बात, रोहित-कोहली समेत इन खिलाड़ियों को दी बधाई

30-Jun-2024 10:43 AM

By First Bihar

DESK: T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद शनिवार की देर रात पीएम मोदी ने लाइव आकर पूरे देशवासियों की तरफ से टीम इंडिया को बधाई दी थी और इस ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का आभार जताया था। रविवार को प्रधानमंत्री ने खुद फोन कर टीम इंडिया के जीत की बधाई दी है।


पीएम मोदी ने फोन कर रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की है। वहीं फाइनल मैच में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की सराहना की है। वहीं उन्होंने हार्दिक पांड्या को उनके अंतिम ओवर और सूर्यकुमार यादव को उनके कैच के लिए सराहना की। वहीं उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की और क्रिकेट में योगदान के लिए राहुल द्रविड को भी धन्यवाद दिया है।


29 जून को टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप के साथ साथ करोड़ों लोगों का दिल भी जीत लिया है। बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है।