घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी
30-Jul-2024 02:00 PM
By First Bihar
DESK: रेरिस ओलंपिक में निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर से इतिहास रचा है हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत के लिए दूसरा मेडल जीता है। 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स टीम इवेंट में मनु और सरबजोत ने कोरियाई जोड़ी को 16-10 से धूल चटा दिया और पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में दूसरा बॉन्ज मेडल दे दिया। आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं।
इससे पहले 28 जुलाई को मनु भाकर ने 10 मीटर के एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल भारत की झोली में आया था और मनु भाकर निशानेबाजी में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई थीं। पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर को पीएम मोदी ने फोन कर बधाई दी थी।
मनु भाकर की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी थी। इसके साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे अन्य खिलाड़ियों का भी हाल पूछा था। पीएम मोदी ने मनु से बात करते हुए कहा था कि पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने दगा कर दिया था, मगर इसबार तुमने सभी कमियों को पूरा कर मेडल अपने नाम कर लिया है।
मनु भाकर पेरिस ओलंबिक 2024 में अपने दूसरे ओलंपिंक खेलों में हिस्सा ले रही हैं। मनु ने साल 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में डेब्यू किया था लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के दौरान उनकी पिस्टल में खराबी आ गई थी, जिसके कारण उन्हें मेडल से वंचित रहना पड़ा था। मिक्स्ड टीम 10 मीटर और 25 मिटर पिस्टल स्पर्धा में भी वह पदक हासिल करने से चूक गई थीं।