ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / sports / PBKSvsRCB: पंजाब किंग्स पर जीत के साथ विराट कोहली ने तोड़ डाला धोनी...

PBKSvsRCB: पंजाब किंग्स पर जीत के साथ विराट कोहली ने तोड़ डाला धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड, अब रोहित शर्मा की बारी

PBKSvsRCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार रन चेज करते हुए विराट कोहली ने एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद अब रोहित शर्मा कोहली का अगला शिकार हैं.

20-Apr-2025 08:03 PM

By First Bihar

PBKSvsRCBपंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को हुए मैच में RCB ने PBKS को 7 विकेट से मात दे दी. जिसके बाद प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब विराट कोहली को दिया गया है. जिन्होंने इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 54 गेंद में 77 रनों की पारी खेली. इस प्लेयर ऑफ़ द मैच के खिताब के साथ ही विराट कोहली ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.


एमएस धोनी के नाम आईपीएल में 18 प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड हैं, वहीं आज कोहली इस मामले में 19 अवार्ड तक पहुंच गए हैं. इतने ही अवार्ड रोहित शर्मा के भी नाम हैं. अब आने वाले मैचों में इस बात की पूरी संभावना है कि कोहली इस मामले में रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ देंगे. वैसे बता दें कि विराट कोहली ने कहा है कि इस प्लेयर ऑफ़ द मैच के असली हकदार देवदत्त पडिक्कल हैं जिन्होंने इस मैच में 35 गेंदे खेली और 61 रन बनाए.


बात करें अब अंकतालिका की तो इस जीत के बाद RCB 10 पॉइंट्स के साथ तीन नंबर पर पहुंच गई है. वहीं पंजाब किंग्स हार के बाद भी चौथे नंबर काबिज है. बता दें कि PBKS बनाम RCB मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने बेंगलुरु को 158 रन का लक्ष्य दिया था. जिसे RCB ने 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और 7 विकेट से इस मुकाबले को जीत बैठे.


अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में ये दोनों टीमें किस प्रकार का प्रदर्शन करती हैं. अब RCB का अगला मुकाबला गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है. जबकि पंजाब किंग्स अब अपना अगला मुकाबला शनिवार को कोलकाता के खिलाफ खेलेगी. जैसे-जैसे इस लीग के मैच होते जा रहे हैं फैंस का उत्साह और बढ़ने लगा है क्योंकि सभी टीमें अब अपने-अपने प्रदर्शन को लेकर और गंभीर हो चली हैं, आखिर टॉप 4 में जगह भी तो बनानी है.