Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
20-Apr-2025 05:56 PM
By First Bihar
PBKSvsRCB: RCB के गेंदबाजों ने पंजाब के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कमाल कर दिखाया है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही पंजाब किंग्स 16 ओवर के ख़त्म हो जाने के बाद 129 के स्कोर पर थी. अगले 4 ओवर में पंजाब के बल्लेबाज कम से कम 40 रन तो जरूर मारेंगे ऐसी उम्मीद उनके फैंस को थी मगर RCB के गेंदबाजों की योजना कुछ और ही थी.
एक और थे भुवनेश्वर कुमार तो दूसरी तरफ जॉश हेजलवुड. इन दोनों ने 24 गेंदों में से करीब 17 योर्कर फेंके और पंजाब के बल्लेबाजों को बांधे रखा. यह गेंदबाजी इतनी घातक थी कि अगले 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 129 से 157 तक ही जा पाया और इस पूरे समय महज एक बाउंड्री पंजाब के बल्लेबाज लगा पाए. जबकि डेथ ओवर्स में ही एक टीम सबसे ज्यादा रन बनाने को देखती है.
पंजाब किंग्स की तरफ से बेंगलुरु को महज 158 रनों का लक्ष्य दिया गया है. जो कि एक औसत सा लक्ष्य है, इस बात में कोई शक नहीं. बशर्ते RCB के बल्लेबाज इस मामूली रन चेज के दौरान खुद को ज़रा संभाले रखें तो. वैसे श्रेयस अय्यर ने इससे पहले कोलकाता के खिलाफ 111 रन को डिफेंड किया था. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज के अपने इस स्कोर को कप्तान श्रेयस अय्यर कैसे डिफेंड कर पाते हैं.
बात करें अंकतालिका की तो पंजाब किंग्स फिलहाल 7 में से 5 मैच जीत कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है. जबकि बात अगर RCB की करें तो यह टीम 7 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है. अब देखना होगा कि आज इन दोनों में से कौन सी टीम 2 अंक चुराने में सफल हो पाती है.