ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / sports / पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास;...

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला पहला मेडल, मनु भाकर ने रचा इतिहास; पीएम मोदी ने दी बधाई

28-Jul-2024 04:48 PM

By First Bihar

DESK: पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल हासिल हुआ है। मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया है। इसके साथ ही मनु भाकर ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं। मनु की इस उपलब्धि पर प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है और इसे एक अविश्वसनीय उपलब्धि बताया है।


मनु भाकर पेरिस ओलंबिक 2024 में अपने दूसरे ओलंपिंक खेलों में हिस्सा ले रही हैं। मनु ने साल 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में डेब्यू किया था लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के दौरान उनकी पिस्टल में खराबी आ गई थी, जिसके कारण उन्हें मेडल से वंचित रहना पड़ा था। मिक्स्ड टीम 10 मीटर और 25 मिटर पिस्टल स्पर्धा में भी वह पदक हासिल करने से चूक गई थीं।


पेरिस ओलंपिक 2024 की शूटिंग प्रतियोगिता में मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम और 25 मीटर की स्पर्धा में हिस्सा ले रही हैं। मनु ने फाइनल मुकाबले में कुल 221.7 अंक जुटाए। पेरिस ओलंपिक में भारत को यह पहला मेडल मिला है। ओलंपिक के इतिहास में भारत का शूटिंग में यह पांचवां मेडल है।


मनु भाकर की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “एक ऐतिहासिक पदक! बहुत अच्छा, @realmanubhaker, #ParisOlympics 2024 में भारत का पहला पदक जीतने के लिए! कांस्य पदक के लिए बधाई. यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए शूटिंग में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि!”