बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
22-Jan-2024 03:19 PM
By First Bihar
DESK : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इसमें कहा गया है कि कोहली निजी कारणों के चलते इस सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मिस करेंगे।
क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि विराट कोहली निजी कारणों से पहले दो टेस्ट में उपलब्ध नहीं रहेंगे। भारत, इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज की मेजबानी कर रहा है और पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। लेकिन, इस मैच में कोहली कहीं भी नजर नहीं आएंगे। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि - विराट कोहली ने निजी कारणों से पहले दो टेस्ट मैच से अपना नाम वापस लेने का आग्रह किया है।
इस संबंध में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं से बात की है। उन्होंने बताया कि देश के लिए खेलना उनके लिए हमेशा प्राथमिक रहा है, लेकिन कुछ निजी परिस्थितियां ऐसी हैं जहां उनका मौज़ूद होना बहुत ज़रूरी है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि बोर्ड और टीम मैनेजमेंट उनके इस फैसले का सम्मान करता है और उसे भरोसा है कि टीम के बाकी मेंबर्स विराट की अनुपस्थिति में टेस्ट सीरीज में बेहतरीन परफॉर्मेंस देंगे।
इसके साथ ही BCCI ने मीडिया और फैन्स विराट कोहली की निजता का सम्मान करने को कहा है, साथ ही निजी कारणों पर किसी तरह से अफवाह का हिस्सा ना बनने की गुजारिश की है। ऐसे में विराट की जगह रिप्लेसमेंट का ऐलान जल्द किया जाएगा।