UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
23-May-2021 10:16 AM
DESK : पहलवान सागर राणा के मर्डर केस में बीते कई दिनों से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी ओलंपिक मेडलिस्ट और पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार के साथ उनके एक साथी की भी गिरफ्तारी हुई है.
आपको बता दें कि पहलवान सागर राणा की हत्या मामले में आरोपी पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने पंजाब के भटिंडा, मोहाली समेत कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. दिल्ली में भी कई ठिकानों पर भी दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की लेकिन सुशील कुमार हाथ नहीं आये. कल लगातार अफवाह उड़ती रही कि सुशील कुमार को पंजाब से अरेस्ट कर लिया गया है. लेकिन ओलंपिक विजेता पहलवान लगातार किसी पेशेवर अपराधी की तरह पुलिस को चकमा देते रहे.
मिली जानकारी के अनुसार पहलवान सुशील कुमार अलग नंम्बरों से अपने करीबियों के संपर्क में थे. दिल्ली पुलिस की कई टीमें पहलवान सुशील कुमार की तलाश में लगी हुई थी. लेकिन आखिरकार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने उन्हें दिल्ली से ही अरेस्ट कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार पर 1 लाख का इनाम घोषित कर दिया था जबकि उनके साथी अजय पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था.
आपको बता दें कि 5 मई को छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग एरिया में पहलवान के दो गुटों में झड़प हुई थी. इस दौरान फायरिंग भी हुई थी. इसमें 5 पहलवान जख्मी हो गए थे. इनमें सागर (23), सोनू (37), अमित कुमार (27) और 2 अन्य पहलवान शामिल थे. सागर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. वह दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल का बेटा था. बताया जा रहा है कि यह झगड़ा प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुआ था. सागर और उसके दोस्त जिस घर में रहते थे, सुशील उसे खाली करने का दबाव बना रहे थे.
पुलिस को घटनास्थल से 5 गाड़ियों के अलावा एक लोडेड डबल बैरल गन और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुई थी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि वे सुशील कुमार की भूमिका की जांच कर रहे, क्योंकि उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने सुशील और अन्य आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी भी की और आज सुबह सवेरे उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है.