मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
07-Aug-2022 03:30 PM
DESK : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दसवें दिन का खेल जारी है. भारत ने आज यानी रविवार 7 अगस्त से पहले तक 9 दिन केखेल में 40 पदक जीते थे, जिनमें 13 गोल्ड मेडल शामिल थे. अब भारत ने 15 गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. बॉक्सिंग में उम्मीद के मुताबिक नीतू घंघास ने भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया है. साथ ही अमित पंघल ने भी बॉक्सिंग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है. वहीं, महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है.
कॉमनवेल्थ गेम्स में नीतू घंघास ने भारत के लिए 14वां गोल्ड जीता. महिलाओं के 48 किलो भार वर्ग में इंग्लैंड की मुक्केबाज के साथ नीतू का मुकाबला तीनों ही राउंड में जबरदस्त चला. दोनों के बीच आक्रामकता चरम पर दिखी. लेकिन उस आक्रामकता के साथ जीत के लिए जो संयम चाहिए होता है, वो नीतू के खेल में दिखा. नीतू को जजों ने तीनों राउंड में इंग्लिश मुक्केबाज के मुकाबले ज्यादा पॉइंट दिए.
नीतू घंघास के अलावा अमित पंघल ने बॉक्सिंग में भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलाया है. अमित पंघल ने 48-51 किलो भारवर्ग के फ्लाइवेट मैच के फाइनल में जीत हासिल की है. अमित ने इंग्लैंड के के मैकडोनाल्ड को 5-0 से मात दी. भारत के कुल गोल्ड मेडल्स की संख्या अब 15 तक पहुंच गई है. वहीं, महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिया है. रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए ब्रॉन्ज़ मेडल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है. महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है.