ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / sports / नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, तोड़ा अपना ही बनाया रिकॉर्ड

नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, तोड़ा अपना ही बनाया रिकॉर्ड

15-Jun-2022 03:41 PM

DESK: नीरज चोपड़ा, यह एक ऐसा नाम है जिसे आज के समय में आधी दुनियां जानती है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से नया कीर्तिमान बनाया है। मंगलवार को उन्होंने नुरमी गेम्स में 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। इस गेम का आयोजन फिनलैंड में करवाया गया। हालांकि वो गोल्ड मेंडल नहीं जीत पाए। जिसका कारण था उनका बनाया रिकॉर्ड, जिसे वो तोड़ नहीं पाए। फिनलैंड के इस मैच में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले हेलांडेर हैं, जिन्होंने  ने 89.93 मीटर के साथ जीत हासिल की। 


इससे पहले के मैचों में नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन की बात करे, तो इन्होने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर का थ्रो कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था.  जिसके बाद इस थ्रो के दम पर ही उन्होंने टोक्यो में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल अपने नाम  किया था. बटा दे की यह पहली बार है जब नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक के बाद किसी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। 


इस टूर्नामेंट में भाग लेकर उन्होंने 89.30 का थ्रो किया जो की उनके दूसरे प्रयास में संभव हो  पाया. उनका यह  89.30 का थ्रो   इस मैच के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो बना. अगर उनके पहले प्उरयास की बात की जाये तो, उन्होंने   अपने पहले प्रयास  में 86.92 मीटर का थ्रो किया था, जबकि उनके तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास उस खेल के संचालक द्वारा अमान्य करार दिए गए।


बता दें कि पावो नुरमी वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में  एक गोल्ड इवेंट है. ये ट्रैक-एंड-फील्ड में डायमंड लीग के बाद सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है.नीरज चोपड़ा अगले शनिवार को कोर्टेन खेलों में  हिस्फिसा लेंगे, जिसका आयोजन फिनलैंड में किया जा रहा है, जहां वह फिलहाल रह रहे हैं।


वही 30 जून को नीरज  'स्टाकहोम लेग आफ द डायमंड लीग' में भी भाग लेने वाले है. पिछले महीने फिनलैंड में स्थानांतरित होने से पहले उन्होंने यूएसए और तुर्की में अपने खेल का प्रशिक्षण लिया था.बता दे कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ खेलों में भी नीरज चोपड़ा से बड़ी उम्मीद जताई जा रही है।