मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-May-2020 01:12 PM
DESK : ओलंपिक में हॉकी का गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के कप्तान बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया. हॉकी लेजेंड और तीन ओलिंपिक गोल्ड मेडल विजेता बलबीर सिंह का सोमवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया. वे कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था. जहां उन्होंने आज आखिरी सांस ली.
बलबीर के परिवार में उनकी बेटी सुशबीर और 3 बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं. वो लगातार 3 बार ह़ॉकी का ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में उनकी कप्तानी में भारत ने गोल्ड जीता था. उस दौरान भारतीय टीम ने कुल 38 गोल किए थे जबकि एक भी गोल नहीं खाया था.
उनका जन्म 31 दिसंबर 1923 को पंजाब के हरिपुर खालसा में हुआ था. बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बलबीर सिंह के निधन पर शोक जताया है. अक्षय ने ट्वीट कर लिखा, 'हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. मुझे अतीत में उनसे मिलने का मौका मिला था और इस बात के लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं. वे बहुत बेहतरीन व्यक्तित्व वाले इंसान थे. उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं.' बता दें कि 2018 में आई फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार ने बलबीर सिंह का रोल निभाया था. ये कहानी 1948 के ओलिंपिक पर आधारित थी.