कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव
26-Nov-2019 02:57 PM
NEW DELHI : नई दिल्ली का नेशनल स्टेडियम अखाड़ा तब बन गया जब पंजाब पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक के खिलाड़ी नेहरू कप के फाइनल मैच के दौरान एक-दूसरे से भिड़ गए. इन दोनों टीमों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ये दोनों टीम एक-दूसरे पर हॉकी स्टिक से हमला करते नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि ये झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी और गेंद पंजाब पुलिस के सर्कल में पीएनबी के पास थी.
खिलाडियों के बीच हुई मारपीट के बाद आयोजकों ने दोनों टीमों पर प्रतिबंध लगा दिया. पंजाब पुलिस को चार साल के लिये, जबकि पीएनबी को दो साल के प्रतिबंधित किया गया है . इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे दोनों टीमों के प्रबंधन से दोषी खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिये कहेंगे. हॉकी इंडिया ने इस घटना को गंभीरता से लिया और टूर्नामेंट के निदेशक महेश कुमार से विस्तृत रिपोर्ट देने के लिये कहा है
वहीं हॉकी इंडिया के सीईओ एलिना नॉर्मन ने कहा है कि हम टूर्नामेंट के अधिकारियों की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. इसी के आधार परकारवाई की जाएगी.