ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / sports / नागपुर टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया को 132 रनों से हराया

नागपुर टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया को 132 रनों से हराया

11-Feb-2023 02:33 PM

By First Bihar

DESK: नागपुर टेस्ट में भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया को 132 रनों से भारत ने हराया है। दूसरी पारी में आस्ट्रेलियाई टीम 91 रन पर ही सिमट गयी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 120 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। 


वहीं अक्षर पटेल ने 84 रन और जडेजा ने 70 रन बनाये। अश्विन ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके जबकि जडेजा और शमी ने दूसरी पारी में दो-दो विकेट लिये। तीन दिन में ही भारत ने आस्ट्रेलिया को पटकनी दी। इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने चार टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 


बता दें कि भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी ऑस्ट्रेलियाई टीम को घुटने टेकने पर मजबुर कर दिया। टेस्ट सीरीज की पहली पारी की बात करें तो मैच की शुरूआत में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी  का फैसला किया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर तक टीक नही पाई और 177 रनों पर ही ढेर हो गई। 


वहीं इस मैच की जवाबी पारी खेलते हुए भारत ने 223 रनों के बढ़त के साथ 400 रन बनाए। भारत की शानदार पारी में रोहित शर्मा के शतक और जडेजा, अक्षर के अर्धशतकों ने अहम रोल निभाई। वहीं मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर से भारतीय गेदबाजों के सामने बेबस दिखी। मात्र 32.3 ओवर और 91 रन में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम सिमट गई। 


इस मैच में भारतीय स्पिनर्स का जलवा देखने को मिला, अकेले स्पिनर्स ने 16 विकेट लिया और टेस्ट सीरीज की पहली पारी अपने नाम कर ली। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी को दिल्ली में खेला जाना है। भारत की धमाकेदार जीत के बाद अब सबकी निगाहें दूसरी मुकाबले पर रहेगी।