ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / sports / मुंबई में महाजंग : न्यूजीलैंड से बदला और फाइनल का टिकट लेने उतरेगी...

मुंबई में महाजंग : न्यूजीलैंड से बदला और फाइनल का टिकट लेने उतरेगी भारतीय टीम, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

15-Nov-2023 07:29 AM

By First Bihar

DESK : भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज (15 नवंबर) बेहद खास दिन है। आज ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।  यह मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। वैसे तो भारतीय टीम इस बार वर्ल्ड कप में लगातार 9 मैच जीतकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत है, लेकिन अब नॉकआउट स्टेज में पिछला प्रदर्शन मायने नहीं रखता। ऐसे में वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित ब्रिगेड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। 


दरअसल, मैनचेस्टर में 2019 वर्ल्ड कप में इसी कीवी टीम से मिली हार अभी भी भारतीय टीम के जेहन में ताजा होगी। न्यूजीलैंड ने 2021 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी भारत को हराया था। मगर इस बार भारतीय टीम अपने अलग ही रंग में नजर आ रही है। हालांकि, इस बार भारतीय टीम का प्रदर्शन इतना जबर्दस्त रहा है कि खिताब का इंतजार खत्म होने की उम्मीद बंधी है। 


वहीं, आज का मैच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैदान हाई स्कोरिंग मैच के लिए फेमस है। इस मैदान पर अकसर वनडे क्रिकेट में टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है। दूसरी पारी में फ्लड लाइट्स के नीचे बल्लेबाजी करना थोड़ा कठिन होता है। यहां अभी तक कुल 27 मैच खेले गए हैं जिसमें 14 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने तो 13 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं वर्ल्ड कप 2023 में इस मैदान पर 4 में से तीन मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ही बाजी मारी है।


आपको बताते चलें कि,वर्ल्ड कप 2023 लीग स्टेज के दौरान वानखेडे़ स्टेडियम में कुल 4 मैच खेले गए। इन चार मुकाबलों में तीन बार 350 रनों का आंकड़ा पार हुआ, वहीं एकमात्र बार चेजिंग टीम 100 रन के अंदर सिमटी। पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 400 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके सामने इंग्लिश टीम 170 रनों पर ढेर हो गई थी। वहीं दूसरे मैच में भी अफ्रीकी टीम ने 382 रन बोर्ड पर लगाकर बांग्लादेश को 282 रनों पर समेट गया था।