ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / sports / मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा फेरबदल, मार्क बाउचर बने हेड कोच

मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा फेरबदल, मार्क बाउचर बने हेड कोच

16-Sep-2022 01:52 PM

DESK : मुंबई इंडियंस टीम में बड़ा फेर बदल होने जा रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न में टीम मुंबई इंडियंस का ख़राब प्रदर्शन रहा, जिसके बाद टीम में बदलाव का फैसला लिया गया है. यह बदलाव हेड कोच के पद के लिए किया गया है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज़ मार्क बाउचर को हेड कोच बनाया गया है. मार्क बाउचर दक्षिण अफ्रीका के नेशनल टीम के कोच रह चुके हैं. टी20 वर्ल्ड कप के बाद मार्क बाउचर ने एलान किया था कि अब वे कोच का पद छोड़ देंगे. जिसके बाद उन्हें मुंबई इंडियन्स का हेड कोच बनाया गया है.




दरअसल मार्क बाउचर को मुंबई इंडियंस के मालिकाना हक वाली टीम एमआई कैपटाउन का हेड कोच बनाये जाने का कयास लगाया जा रहा था, लेकिन एमआई कैपटाउन के लिए जब साइमन कैटिच को हेड कोच बना दिया गया, जिसके बाद से यह कयास खत्म हो गया. जिसके बाद से मुंबई इंडियन्स के लिए मार्क बाउचर को हेड कोच बनाया गया और आईपीएल में युवा खिलाडियों को जगह दी जा रही है.




बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम में हाल के दिनों में कई बदलाव हुए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका और यूएई में खेले जाने वाली टी20 टीम भी खरीद लिया है. मार्क बाउचर को टीम मुंबई इंडियंस की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है. बाउचर पर मुंबई इंडियंस को आईपीएल में दोबारा वापसी की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है.