Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
07-Aug-2025 01:35 PM
By First Bihar
MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज एमएस धोनी और विराट कोहली न केवल मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी अपनी गहरी दोस्ती और आपस में एक-दूसरे का सम्मान करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में हाल ही में चेन्नई में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में धोनी से विराट कोहली के साथ उनके रिश्ते और उनके व्यक्तित्व के बारे में सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में धोनी ने कहा, “विराट एक अच्छे गायक और डांसर हैं, साथ ही वह मिमिक्री में माहिर हैं। विराट अगर मूड में हों तो बहुत ही मनोरंजक इंसान बन जाते हैं!” धोनी का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
बताते चलें कि धोनी और कोहली का रिश्ता 2008 से शुरू हुआ था। जब कोहली ने धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में डेब्यू किया था। दोनों ने 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका भी निभाई थी। जिसके बाद धोनी ने 2014 में टेस्ट और 2017 में सीमित ओवरों की कप्तानी कोहली को सौंप दी और उसके बाद के वर्षों में दोनों के बीच कप्तान-खिलाड़ी का रिश्ता सहज और सम्मानजनक बना रहा। कोहली ने पहले कई बार कहा है कि धोनी ने उनके करियर के शुरुआती दौर में उनका साथ दिया और 2022 में टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर धोनी ही एकमात्र खिलाड़ी थे, जिन्होंने उनसे संपर्क किया था। धोनी ने समय-समय पर कोहली की बल्लेबाजी, फिटनेस और जुनून की तारीफ की है।
अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं खूब आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “धोनी और कोहली का आपसी सम्मान ही तो भारतीय क्रिकेट को खास बनाता है।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “दोनों दिग्गजों का यह बंधन अटूट है।” हालांकि, एक यूजर ने धोनी और विराट की तुलना में धोनी और युवराज सिंह के रिश्ते में बॉन्ड की कमी की भी बात कही। बता दें कि धोनी ने पहले भी कोहली को “विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक” बताया है और उनकी भूख, फिटनेस और रन-चेज में योगदान की सराहना की है। दोनों की जोड़ी, जिसे फैंस ‘माहिराट’ कहते हैं IPL में CSK और RCB के मुकाबलों के समय हमेशा चर्चा में रहती है।