ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / sports / मूक-बधिर शतरंज खिलाड़ी मलिका हांडा ने पंजाब सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, जानिए...

मूक-बधिर शतरंज खिलाड़ी मलिका हांडा ने पंजाब सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, जानिए मामला

03-Jan-2022 10:27 AM

DESK : भारत की दिव्यांग शतरंज खिलाड़ी मूक-बधिर मलिका हांडा ने पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप लगया है। हांडा ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह पंजाब सरकार पर बेहद गुस्से में दिख रही हैं. हांडा ने कहा कि पंजाब के खेल मंत्री परगट सिंह से मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। 


मलिका ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं बहुत आहत हूं। मैंने 31 दिसंबर को मैं पंजाब के खेल मंत्री से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नौकरी और नकद पुरस्कार नहीं दे सकती, क्योंकि बधिर खेलों के लिए कोई नीति नहीं है। पूर्व खेल मंत्री ने नकद इनाम की घोषणा की थी। मेरे पास निमंत्रण पत्र भी है, जिसमें मुझे आमंत्रित किया गया था लेकिन कोरोना के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। यह बात जब मैंने खेल मंत्री परगट सिंह से कही तो उन्होंने बोला कि वादा पूर्व मंत्री ने किया था मैंने नहीं। सरकार कुछ नहीं कर सकती।'


मलिका ने पंजाब सरकार पर उनके पांच साल बर्बाद करने का आरोप लगया है। मलिका ने कहा, 'मैं केवल यह पूछना चाहती हूं कि नौकीर और इनाम की घोषणा क्यों की गई थी। कांग्रेस सरकार ने मेरे पांच बर्बाद कर दिए। वे मुझे बेवकूफ बनाते रहे। बधिर खिलाड़ियों के खेल की परवाह नहीं की। जिला कांग्रेस ने भी मुझे सपोर्ट करने की बात कही पर पांच साल में कुछ भी नहीं हुआ। पंजाब सरकार ऐसा क्यों कर रही है?' 


news image

गौरतलब है कि शतरंज खिलाड़ी मलिका पहले भी सरकार के सामने गुहार लगा चुकी हैं। मलिका ने शतरंज में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने सात मर्तबा राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है। साथ ह उन्होंने अंतरराष्ठ्रीय चैंपियनशिप में भी झंडे गाड़े हैं।