खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Mar-2022 10:16 AM
DESK : वुमेन वनडे वर्ल्ड कप में आज वेस्टइंडीज और भारत का मुकाबला है। भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन आज के मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने इतिहास रच दिया है।
न्यूजीलैंड में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में मिताली राज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उतरते ही यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अब वह अपने इस मैच को जीतकर और भी खास बनाना चाहेंगी। दरअसल, मिताली वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 24 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है। बेलिंडा ने बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में 23 वनडे खेले थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले तक मिताली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 23 में से 14 मैच जीते हैं, जबकि 8 में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा था। वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान जीत के मामले में मिताली संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर काबिज हैं।
उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की ही पूर्व कप्तान शेरॉन ट्रेडरिया भी दूसरे नंबर पर काबिज हैं। यदि मिताली राज अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को शिकस्त देती हैं, तो वह जीत के मामले में शेरॉन को पीछे छोड़ देंगी। जीत के मामले में बेलिंडा क्लार्क अब भी टॉप पर हैं. उन्होंने 23 में से 21 मैच जीते थे।