परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
08-Jun-2022 03:59 PM
DESK: भारतीय महिला क्रिकेट की रीढ़ कहे जाने वालीं दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मिताली ने अचानक बुधवार को अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। 39 वर्षीय मिताली ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट, वनडे, टी-20 तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है।
हालांकि लेडी सचिन तेंदुलकर कही जाने वाली मिताली राज का वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा ही रह गया है। मिताली भारत में महिला क्रिकेट की पहचान है। मिताली के इस फैसले ने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया है। ट्विटर के माध्यम से मिताली ने यह जानकारी अपने फैंस को दी है।
मिताली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इतने सालों से आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मैं अपनी दूसरी पारी के लिए आपके आशीर्वाद और सपोर्ट चाहूंगी। हर सफर की तरह मेरे क्रिकेट करियर का भी एक मोड़ पर आकर अंत होना था। आज वो दिन है, जब मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले रही हूं।
39 साल की मिताली राज ने 8 जून बुधवार को ट्विटर पर एक लंबा संदेश जारी कर संन्यास का ऐलान किया है।मिताली ने अपने मैसेज में यह भी लिखा है कि मैं एक छोटी बच्ची थी जब मैंने ब्लू जर्सी पहनकर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था. ये सफर काफी लंबा रहा जिसमें हर तरह के पल देखने को मिले, पिछले 23 साल मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक थे. हर सफर की तरह ये सफर भी खत्म हो रहा है और आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान करती हूं।