ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / sports / मिल्खा सिंह का निधन, कोरोना ने फ्लाइंग सिख को हमसे छीना

मिल्खा सिंह का निधन, कोरोना ने फ्लाइंग सिख को हमसे छीना

19-Jun-2021 07:19 AM

DESK : फ्लाइंग सिख के नाम से जाने जाने वाले मिल्खा सिंह का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद मिल्खा सिंह का लगातार इलाज चल रहा था। पिछले दिनों उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी लेकिन उसके बावजूद उन्हें कई तरह की परेशानियां थीं। अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, वहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली है।


चंडीगढ़ स्थित अस्पताल ने एक अधिकारी के बयान जारी करते हुए मिल्खा सिंह के निधन के बारे में सूचना दी है। अस्पताल ने बयान में बताया है कि मिल्खा सिंह 3 जून को वहां एडमिट कराए गए थे और 13 तारीख तक कोरोना वायरस का इलाज चलता रहा। अंततः वह कोरोना निगेटिव भी हो गए हालांकि बाद में पोस्ट कोविड इफेक्ट आने के कारण उन्हें कोविड अस्पताल से मेडिकल आईसीयू में एडमिट करा दिया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उन्हें बचाने की पूरी कोशिश करती रही लेकिन वह क्रिटिकल कंडीशन से उबर नहीं पाए और आखिरकार 18 जून की रात 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।


फ्लाइंग सिख के कहे जाने वाले मिल्खा सिंह ने साल 1960 में हुए रोम ओलंपिक की 400 मीटर दौड़ के फाइनल मैच में जो प्रदर्शन किया था उसके बाद वह देश के स्टार बन गए। मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य लोगों ने अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। मिल्खा सिंह के जीवन के ऊपर बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है। एक्टर फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार इस फिल्म में निभाया था।