ब्रेकिंग न्यूज़

युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा

Home / sports / वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज से चोटिल शिखर धवन बाहर, मयंक अग्रवाल को...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज से चोटिल शिखर धवन बाहर, मयंक अग्रवाल को मिली जगह

11-Dec-2019 03:05 PM

DESK : टेस्ट क्रिकेट में अपना दमदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को अब वन-डे टीम में जगह दी गई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले वन-डे में मयंक अग्रवाल चोटिल शिखर धवन की जगह लेंगे.


बता दें कि शिखर धवन मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान घायल हो गए थे और अभी तक वे चोट से उबर नहीं पाए हैं. जिसके कारण शिखर धवन की जगह मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम में शामिल किया गया. मयंक इस सीरीज में वन-डे में डेब्यू करेंगे. मयंक ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक खेली गई 13 पारियों में तीन शतक, तीन अर्धशतक और दो दोहरे शतक की मदद से 872 रन बनाए हैं.

वनडे: टीम इंडिया

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार.


वनडे सीरीज इंडिया VS वेस्टइंडीज
पहला वनडे: 15 दिसंबर 2019, चेन्नई
दूसरा वनडे: 18 दिसंबर 2019, विशाखापत्तनम
तीसरा वनडे: 22 दिसंबर 2019, कटक