मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Sep-2020 01:23 PM
DESK : आईपीएल के 13 वें सीजन की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिन शेष है. ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कल बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यूएई में अपना 6 दिनों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद कल शारजाह स्टेडियम का दौरा किया था. स्टेडियम का मुआयना करने के दौरान उनके साथ आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, पूर्व आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला भी थे.
कोरोना महामारी के दौर में आईपीएल को आयोजित करने की चुनौती को स्वीकार करते हुए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है. इस टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाने हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अबु धाबी में 19 सितंबर को आयोजित होने वाला है. वहीं 22 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच खेला जाना है, जो राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा.
अपने स्टेडियम दौरे की तस्वीरें शेयर करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लिखा, 'मशहूर शारजाह स्टेडियम आईपीएल 2020 की मेजबानी के लिए तैयार है.’