Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत
07-Jul-2024 08:53 AM
By First Bihar
DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए। माही के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। धोनी के जन्मदिन पर उनके चाहने वाले लगातार बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। धोनी ने देर रात अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्टर सलमान खान और पत्नी साक्षी के साथ उन्होंने केक काटा।
दरअसल, भारत के महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोना का आज 43वां जन्मदिन है। यूं तो धोनी अपना जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ ही रांची में मनाते हैं लेकिन इस बार जन्मदिन के मौके पर वह मुंबई में हैं। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए धोनी मुंबई पहुंचे हैं।
मुंबई में धोनी जिस होटल में ठहरे हैं, वहीं उन्होंने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। धोनी ने बॉलीवुट एक्टर सलमान खान और पत्नी साक्षी के साथ देर रात अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह सलमान खान और पत्नी साक्षी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान साक्षी धोनी के पैर छूती नजर आ रही हैं।
वीडियो के अंत में साक्षी अपने पति धोनी के पैर छूती दिख रही हैं जबकि धोनी मजाकिया अंदाज में उन्हें आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स में धोनी के जन्मदिन को लेकर भारी उत्साह है और सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।